बीना: ग्राम आगासौद में 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध व्यवस्था में मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Apr 16, 2024 रामगोपाल पिता मोतीलाल कुशवाहा उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम आगासौद जो कल शाम को गांव में पट्टी पर बैठा था और चक्कर खाकर नीचे गिर गया,जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंच गए और मामले की सूचना आगासौद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर आगासौद थाना से पुलिस जवान पहुंच गए,लेकिन जब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया।