बीना: कुरवाई रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला
Bina, Sagar | Apr 16, 2024 कुरवाई की ओर से तेज रफ्तार कर आ रही थी तभी अज्ञात कारणों के चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा उतरी, गनीमत रही कि कार पलटी नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था, वही कर क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि कार चालक सुरक्षित है। कार को इस हालत में देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई और ट्रैक्टर व स्थानीय लोगों की मदद से कार को खींचकर सड़क पर लाया गया।