ढीमरखेड़ा: देवरी मारवाड़ी: प्यासा गांव, दम तोड़ती नल-जल योजना
ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत से 25 किलोमीटर दूर देवरी मारवाड़ी में नल-जल योजना बदहाली और विभागीय लापरवाही की शिकार हो चुकी है। करीब 1500 आबादी वाला गांव भीषण जलसंकट से जूझ रहा है। जर्जर पाइपलाइन, जगह-जगह लीकेज और टूटे चेंबरों के कारण पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा। कई मोहल्लों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।