पनागर: पनागर पुलिस ने घने जंगलों में अवैध शराब की भट्ठियों पर की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर लाहन नष्ट कर वाहन जब्त किए
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए थाना पनागर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पनागर से लगभग 25 से 30 किलोमीटर दूर तिलगमा और भौरहा के बीच घने जंगलों में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस न