खाद संकट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले— किसानों को खाद उपलब्ध कराएं, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
मुरैना।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार और कृषि मंत्री पर खाद संकट को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री की अपनी विधानसभा और जिले के किसान ही खाद के लिए परेशान हैं और घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।
जीतू पटवारी ने सरकार से तत्काल किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कांग्रेस किसानों के हित में प्रदेशभर में बड़ा और उग्र आंदोलन करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस किसानों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और जरूरत पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।