बिजनौर: बिजनौर में कोटेदारों ने मानदेय न मिलने को लेकर डीएम से की शिकायत
Bijnor, Bijnor | Oct 22, 2026 बिजनौर में 5 माह से कोटेदारों का वेतन न मिलने को लेकर आदर्श कोटेदार वेलफेयर के लोगों ने डीएम से शिकायत की है। आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे तमाम कोटेदार कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि 5 माह से उनका मानदेय नहीं मिला है कुछ ही समय में दीपावली का त्यौहार भी आने वाला है। कोटेदारों का कहना है कि पैसे की कमी के कारण दीपावली का त्योहार फीका होगा