पोड़ैयाहाट: NH-133 बाईपास पोड़ैयाहाट के पास दो बाइक की टक्कर, दोनों सवार गंभीर रूप से घायल
नेशनल हाईवे 133 बाईपास पर मंगलवार को माउंट एसीसी स्कूल पोड़ैयाहाट के सामने विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक आपस में टकरा गई जिससे दोनों ही सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही घायल एक ही गांव पोखरिया के रहने वाले बताए जाते हैं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया है।