कोंडागांव: छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ का 23 वें दिन भी धरना जारी, तूता रायपुर में कोंडागांव जिले के 100 से अधिक कर्मचारी धरने पर
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर वन मंडल कोंडागांव के कर्मचारी 11 अगस्त से तूता रायपुर में धरने पर बैठे हैं। नियमितीकरण, स्थाईकरण और अन्य मांगों को लेकर जारी इस धरने में 13 दिन बीत चुके हैं। लेकिन राज्य सरकार अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। 23 अगस्त को कोंडागांव के दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी ने मीडिया को दी जानकारी।