बागपत: पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी महंत नरेशनाथ
दो दोस्तों की हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
➡️ बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र में दो दोस्तों अंकित और इसरार की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नरेश कुमार उर्फ नरेशनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
➡️ पुलिस के मुताबिक, चांदीनगर पुलिस, स्वाट बागपत और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के नार्थ-24 परगना स्थित बागुईआटी थाना क्षेत्र के श्री गोरखनाथ मंदिर से 18 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया।
➡️ नरेशनाथ पर पुलिस अधीक्षक बागपत की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बागपत लाया गया।
➡️ पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपी उज्ज्वल की निशानदेही पर 13 अगस्त को ग्राम लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर से अंकित और इसरार के शव बरामद किए गए थे।
➡️ पुलिस प्रेसनोट के मुताबिक, जांच में नरेशनाथ की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी।
➡️ पुलिस का दावा है कि घटना में आरोपियों ने दोनों युवकों को पहले नशीली गोलियां खिलाईं, इसके बाद जहरीला इंजेक्शन लगाया और हत्या कर शवों को मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दबा दिया।
📍 बागपत | चांदीनगर
#Baghpat #Chandinagar #BreakingNews #Narshanath #MurderCase #UPPolice #BaghpatPolice #CrimeNews
Baghpat, Bagpat | Sep 20, 2026