बीना: डेहरी रोड पर रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Oct 22, 2025 सोमवार को देहरी रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर अज्ञात यात्री की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया था और मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी थी जिससे मृतक की पहचान की जा सके। मृतक की पहचान नहीं होने की वजह से पुलिस ने बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।