बीना: राजीव गांधी वार्ड में दिवाली की रात टाइल्स गोदाम में लगी आग, धुआं देख स्थानीय लोग मदद को पहुंचे
Bina, Sagar | Oct 21, 2025 दीपावली त्योहार के चलते रात में आतिशबाजी की जा रही थी। तभी आतिशबाजी के दौरान सोमवार रात मोदी सैनिटरी के गोदाम मैं आग लग गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में पुट्ठे में पैक टाइल्स और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक पाइप रखे हुए थे। धुआं उठता देख रात में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग घरों से बाहर आ गए।