बीना: नई सब्जी मंडी में नगर पालिका कचरा कंपनी लगा रही कचरे का ढेर, आग से पर्यावरण दूषित, मवेशियों पर खतरा
Bina, Sagar | Oct 21, 2025 बिना नगर पालिका परिषद के द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए रैमकी कंपनी को काम दिया गया है। जो नगरीय क्षेत्र से से कचरा एकत्रित करने के बाद बेलई रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरा ले जाती है। लेकिन कंपनी के द्वारा नई सब्जी मंडी में कचरा इकट्ठा किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। क्योंकि कचरे के ढेर में आग लगने से दुर्घटना का डर बना हुआ है।