बीना: मोतीचूर नदी विसर्जन घाट पर पानी में तैरता मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी
Bina, Sagar | Oct 21, 2025 मोतीचूर समिति सदस्यों ने सुबह पुलिस को सूचना दी थी की मोतीचूर नदी के विसर्जन घाट में पानी में अज्ञात शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर सब इंस्पेक्टर निशांत भगत जवानों के साथ पहुंच गए और नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से शव को पानी से निकाला गया। और शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।