बीना: सागर फाटक के पास पंडाल में रहने वाले परिवार ने ऐसे मनाई दीपावली, सिलबट्टा बनाकर करते हैं भरण पोषण
Bina, Sagar | Oct 21, 2025 दीपावली का पर्व जहां देश बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, पैसे कमाने के लिए देश-विदेश जाने के बाद भी इस त्यौहार पर लोग अपने वतन को लौट आते हैं।लेकिन हम एक ऐसे परिवार की बात कर रहे हैं।जो कानपुर से अपने परिवार के साथ दो वक्त की रोटी कमाने के लिए बिना में आया और रेलवे की जगह पर पंडाल लगाकर रह रहा है। परिवार ने पंडाल के आगे दिए जलाकर दीपावली का त्यौहार मनाया