बीना: ग्राम हिरण छिपा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, तीन लोग घायल
Bina, Sagar | Oct 22, 2025 मोटरसाइकिल सवार छोटू पिता मोतीलाल, जितेंद्र एवं छोटू पिता कालू अहिरवार सभी निवासी सीपुर थाना माल्थोन तीनों एक ही मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे। तभी रात में ग्राम हिरण छिपा के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर होगई। जिसमें तीनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। घायलों को रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया , जिसमें एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।