पंडारक: पंडारक प्रखंड के कोंदी तथा परसावाँ पंचायत में 58 लाख की लागत से खोले जाएंगे ग्रामीण हाट
Pandarak, Patna | Jun 24, 2026 पंडारक प्रखंड के कोंदी एवं परसावाँ पंचायत में बिहार सरकार की योजना के तहत 58 लाख की राशि से ग्रामीण हाट खोले जाएंगे। कार्यक्रम पदाधिकारी संजय शाह ने बुधवार को लगभग 2 बजे जानकारी दी कि प्रखंड के अंतर्गत 2 पंचायत में 58 लाख की लागत से ग्रामीण हाट यानि सब्जीमंडी खोले जाएंगे। इस बाबत उन्होंने परसावाँ तथा कोंदी में स्थान को चिह्नित किया।