केवटी रनवे: रैयाम थाना क्षेत्र के बंसरा ठीकरा टोल में पुलिस टीम पर हमला, 10 गिरफ्तार; SDPO बोले- अन्य आरोपियों की पहचान जारी
दरभंगा के रैयाम थाना क्षेत्र के बंसरा ठीकरा टोल में शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमले के मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामले को लेकर कमतौल एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सुमन का बयान सामने आया है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।