सांगोद. विधानसभा क्षेत्र के आमली घटाल में उत्सव का माहौल रहा। दशकों पुरानी मांग पूरी होने और क्षेत्र को 'ग्राम पंचायत' का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों ने राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बुधवार देर शाम 7बजे भव्य अभिनंदन किया। सांगोद उपखंड में विकास की एक नई किरण पहुंची है।