डिंडौरी: गीधा गांव में बिजली कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
डिंडौरी जिले के गाडासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गीधा गांव में बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया जिसके चलते एक पक्ष ने एक दूसरे के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की जिसका वीडियो शनिवार सुबह 11:00 से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल बिजली कनेक्शन जोड़ने की मामूली बात पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार के जमकर मारपीट की।