वन्दे भारत लाइव न्यूज़ / प्रवीण कुमार / होडल 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | होडल में नमकीन फैक्ट्री के बाहर हंगामा
हादसे में मजदूर की मौत के बाद फूटा गुस्सा, इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठे गांव भुलवाना के लोग
होडल की नमकीन फैक्ट्री के बाहर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के परिवार और ग्रामीण इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
मौके पर पहुंचे होडल डीएसपी सुरेश भड़ाना और उपमंडल अधिकारी बेलीना ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मृतक के परिवार की मांग—हादसे की जांच हो और परिवार को मिले इंसाफ।
Hodal, Palwal | Oct 8, 2026