चूरू: ढाणी छतुसिंह के व्यक्ति ने अपने साले और उसके दोस्त पर मारपीट का लगाया आरोप, एसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई गुहार
Churu, Churu | Mar 6, 2025 चूरू जिले की तारानगर तहसील की ढाणी छतुसिंह के एक व्यक्ति ने अपने साले और उसके दोस्त पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर व्यक्ति अपनी मां के साथ गुरुवार शाम 4 बजे करीब एसपी दफ्तर पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। एसपी दफ्तर में 35 वर्ष व्यक्ति आनन्द ने बताया कि साल 2005 में उसकी शादी हुई थी।