चूरू: कलेक्ट्रेट रोड़ पर सरकारी अधिकारियों के बंगलो के पास यात्री बस में तोड़फोड़, ड्राइवर से मारपीट व रुपए छीनने का आरोप
Churu, Churu | Mar 6, 2025 चूरू शहर के कलेक्ट्रेट रोड़ पर गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने बस में तोड़फोड़ कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यहां सरकारी अधिकारियों के बंगलो के ठीक पास बोलेरो में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन लोगों ने यात्री बस के शीशे फोड़ दिए और ड्राइवर से मारपीट कर कंडक्टर से 7 हजार रुपए भी छीन लिए। 20 मिनिट तक शहर के इस मुख्य मार्ग पर तोड़फोड़ व मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।