चूरू: रतननगर थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने पर एक युवक गिरफ्तार
Churu, Churu | Mar 6, 2025 चूरू के महिला थाना में दर्ज आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का मामला पुलिस जांच में झूठा निकला है। एक युवक के द्वारा साजिशाना तरीके से खुद को बचाने के प्रयास में व रंजिश को लेकर इस मामले में जो कहानी बनाई उसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस युवक को पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है।