चूरू: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एमएम पुकार ने राजकीय नेत्र अस्पताल की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Churu, Churu | Mar 6, 2025 राजकीय नेत्र अस्पताल में अब मरीजों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एमएम पुकार ने गुरुवार दिन में 12 बजे के करीब अस्पताल का निरीक्षण कर नेत्र विभाग, चर्म रोग और दंत रोग विभाग की ओपीडी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दंत रोग विभाग में मरीजों को एक्स रे के लिए इंतजार करने की बात सामने आने पर जल्द देने के निर्देश दिए।