चूरू: लायंस क्लब के तत्वावधान में राजकीय नेत्र अस्पताल में निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर, 64 व्यक्ति होंगे लाभान्वित
Churu, Churu | Mar 6, 2025 जिला अंधता निवारण समिति एवम राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी चूरू के सहयोग तथा दानदाता परिवार मनोहरलाल गोयनका की स्मृति में लक्ष्मी गोयनका, गणेश प्रसाद गोयनका के आर्थिक सौजन्य से लायंस क्लब चूरू द्वारा राजकीय नेत्र अस्पताल में गुरुवार को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर आरंभ हुआ। क्लब अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि 64 व्यक्ति इस से लाभान्वित होंगे।