अवंतिपुर बड़ोदिया: घर में सो रहे दंपती के यहां गोदरेज का लॉक तोड़कर जेवर-नकदी की चोरी
मंडी थाना क्षेत्र के महुघाट गांव में घर में सो रहे दंपती के कमरे से अज्ञात बदमाश सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात का पता रात करीब 3 बजे चला, जब कमरे में आहट सुनकर दंपती की नींद खुली। कमरे में रखी गोदरेज खुली मिली और उसकी दराज में रखा सामान गायब था। पुलिस के अनुसार महुघाट निवासी 40 वर्षीय भगवत सिंह परमार खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने रिपोर्ट में बत