मुगलसराय: जिले में IGRS पोर्टल पर प्राप्त संदर्भ के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जांचकर्ता के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश: SP
एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर दिनांक 1 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 के मध्य उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर जन शिकायतों की निस्तारण की समीक्षा की गई। जिसके अनुसार आईजीआरएस पोर्टल पर अत्यधिक जन शिकायतों में पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क नही किया गया, नहीं स्थलीय निरीक्षण किया गया है। जिस पर प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।