ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत में योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सीईओ युजवेंद्र कोरी
ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में सीईओ युजवेंद्र कोरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।