इस्लामनगर अलीगंज: जनता उच्च विद्यालय सोनखार में शिक्षक के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
ई.अलीगंज प्रखंड के इंटरस्तरीय जनता उच्च विद्यालय सोनखार में पदस्थापित सहायक शिक्षक दिनेश प्रसाद सिन्हा के सेवनिवृति के उपरांत मंगलवार 12 बजे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जो 4 बजे के लगभग सम्पन हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के छात्राओं द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गई, इसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों का अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।