इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
ई. अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड से राहत पहुंचाने को लेकर सरकारी योजना के तहत शुक्रवार को शाम 5 बजे के लगभग अलीगंज प्रखंड मुख्यालय में जरूरतमंद लोगों के बीच बीडियो अभिषेक भारती के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। मौके पर बीडियो ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की ओर से सर्वप्रथम कुष्ठ रोगियों के परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा रहा है।