इस्लामनगर अलीगंज: नोनी गांव में पूर्व मुखिया निरंजन सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
ई.अलीगंज प्रखंड के कोल्हाना पंचायत में पुर्व मुखिया निरंजन सिंह की चौथी पुण्य तिथि पर रविवार को दोपहर ढाई बजे के लगभग वर्तमान मुखिया सह निरंजन सिंह के पुत्र सत्यम कुमार के द्वारा उनके पैतृक गांव नोनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर 13 से 19 वर्ष के छात्र -छात्राओं के बीच स्वामी विवेकानन्द प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का किया गया।