अलीगंज बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या इतनी नासूर बन गई है की, प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक रुक रुक कर जाम की स्थिति बनी रहती है,जिससे प्रतिदिन सड़क पर सैकड़ो वाहन जाम मे रेंगते नजर आते है। वहीं बुधवार की शाम 6 बजे के लगभग भी भीषण जाम लग गया। जिससे सड़क की दोनों ओर वाहन की लम्बी कतार लग गई।