इस्लामनगर अलीगंज: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर अलीगंज बाजार में शोक सभा का आयोजन, 2 मिनट मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
अलीगंज बाजार स्थित निजी भवन में शनिवार को चार बजे के लगभग सर्वदलिय कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक शभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बखोरी पासवान एवं मकेश्वर यादव ने संयुक्त रूप से किया। शोकसभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।