इस्लामनगर अलीगंज: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बाबा साहेब पर की गई टिप्पणी के विरोध में अलीगंज में निकाला अंबेडकर सम्मान मार्च
संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पर किए गए टिप्पणी का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को दोपहर 3 बजे के लगभग बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को विरोध में अलीगंज बाजार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला गया।