पंचायत चुनाव के बाद शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीग पुलिस सतर्क
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. IPS के निर्देशन में गोपालगढ़, सीकरी, पहाड़ी , कामां एवं जुरहरा थाना परिसरों में पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच, चुनाव में पराजित सरपंच प्रत्याशियों की आयोजित हुई बैठकें
सभी पक्षों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील
थाना पहाड़ी क्षेत्र के गांव गंगोरा में पंचायत चुनाव के नतीजे के विवाद उत्पन्न नहीं हों इसके लिए हारे हुए सरपंच प्रत्याशी एवं जीते हुए प्रत्याशियों की थाना परिसर में मीटिंग ली गई जिसमें आपस में सरपंचों को साफा बंधवाकर भाईचारा बनाए की अपील की।
- साथ ही सरपंचों ने अपने क्षेत्र के अन्य प्रत्याशियों से भी भाईचारा बनाए रखने की अपील की एवं पुलिस को इस बाबत आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं होगा।
#DeegPolice
#RajasthanPolice
CMO Rajasthan
Rajasthan Police