❤️ *“जब पुलिस और जनता के बीच रिश्ता सिर्फ सुरक्षा का नहीं, बल्कि प्रेम और विश्वास का हो… तो तस्वीर कुछ ऐसी ही नजर आती है!”*🇮🇳
दीपावली की खुशियों के बीच आज डीग के मुख्य बाजार में जिला पुलिस अधीक्षक *“श्री शरण गोपीनाथ कांबले, IPS”* ने पुलिस टीम के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बाजार में आमजन से मुलाकात की, लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और बच्चों से बड़े ही आत्मीय अंदाज में बातचीत की। कहीं लोगों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया, तो कहीं बच्चों ने अपने प्यार और सम्मान से उनका दिल जीत लिया। ❤️
*”जब पूरा डीग दीपावली की खुशियां मना रहा है, तब डीग पुलिस हर नागरिक की खुशियों और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के लिए मुस्तैद है।“*
*"आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय"*
समस्त डीग वासियों को डीग पुलिस टीम की तरफ से दीपावली के इस पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं और धन्यवाद। 🙏
#DeegPolice #RajasthanPolice #HappyDiwali #IPSservices
Bharatpur, Rajasthan | Nov 9, 2026