गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित बैठक आयोजित
समाहरणालय सभागार में सोमवार को 12 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने विभागवार पेंशन से सम्बंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की तथा लंबित मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए नियमानुसार निष्पादित करने का दिशा-निर्देश दिया।