गिरिडीह: गिरिडीह नगर भवन में चौथी इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप का वर्ल्ड फूनाकोशी शोतोकान कराटे व कपूर सिंह अकादमी ने किया उद्घाटन
गिरिडीह जिले के नगर भवन में दो दिवसीय चौथी इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन रविवार को 11 बजे किया गया।यहां वर्ल्ड फूनाकोशी शोतोकान कराटे झारखंड गिरिडीह और कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट अकादमी गिरिडीह के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।इस प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के खिलाड़ी हिस्सा लिए।