Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र

Bamhani banjar | madhyprashesh |#snackrecipe पहली बारिश से निकलने लगे सर्प | #mandlanews

Balaghat, Balaghat | Jun 15, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट 
कुएं में मिला भालू का शव, पोस्टमार्टम के बाद वन एवं राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया अंतिम संस्कार
   बालाघाट जिले की खैरलांजी तहसील अंतर्गत ग्राम भंडारबोड़ी-पीपरटोला में शनिवार को एक भालू का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम भंडारबोड़ी-पीपरटोला निवासी कमला बाई, पति जिया लाल (गोंड) की जंगल से लगी भूमि, खसरा क्रमांक 53/1 स्थित कुएं में भालू मृत अवस्था में पाया गया।
      सूचना मिलते ही वन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए भालू के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद नियमानुसार भालू का पोस्टमार्टम कराया गया।

     पोस्टमार्टम के उपरांत वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए भालू के शव का दाह संस्कार किया गया। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा भालू की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#minforestmp

#बालाघाट कुएं में मिला भालू का शव, पोस्टमार्टम के बाद वन एवं राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया अंतिम संस्कार बालाघाट जिले की खैरलांजी तहसील अंतर्गत ग्राम भंडारबोड़ी-पीपरटोला में शनिवार को एक भालू का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम भंडारबोड़ी-पीपरटोला निवासी कमला बाई, पति जिया लाल (गोंड) की जंगल से लगी भूमि, खसरा क्रमांक 53/1 स्थित कुएं में भालू मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए भालू के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद नियमानुसार भालू का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए भालू के शव का दाह संस्कार किया गया। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा भालू की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minforestmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

Uttarakhand में एक और अवैध मजार पर चला Pushkar Singh Dhami सरकार का Bulldozer!

Uttarakhand में एक और अवैध मजार पर चला Pushkar Singh Dhami सरकार का Bulldozer!

Balaghat, Balaghat | Jul 4, 2026

Ranchi के Private Hospital में मामूली हड्डी टूटने में बनाया 22 Lakh का बिल, मरीज की हुई मौ*त!

Ranchi के Private Hospital में मामूली हड्डी टूटने में बनाया 22 Lakh का बिल, मरीज की हुई मौ*त!

Balaghat, Balaghat | Jul 4, 2026

#बालाघाट 
डायरिया रोको अभियान के तहत धनसुआ एवं ओदा में पेयजल स्रोतों का किया गया क्लोरीनेशन

       जिले में संचालित डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

       इसी क्रम में 4 जुलाई 2026 को बालाघाट विकासखंड के ग्राम धनसुआ एवं ग्राम ओदा में विभागीय अमले द्वारा पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। अभियान के दौरान हैंडपंपों एवं अन्य पेयजल स्रोतों में निर्धारित मानकों के अनुसार क्लोरीन का उपयोग कर जल को सुरक्षित बनाने की कार्रवाई की गई, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके और डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके।

      इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, पानी को साफ एवं ढंककर रखने, घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा डायरिया के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह भी दी। साथ ही लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने, भोजन से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा दूषित पानी के सेवन से बचने के प्रति जागरूक किया गया।

       लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी, क्लोरीनेशन एवं जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और वर्षा ऋतु में जलजनित रोगों की रोकथाम प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#minphemp 
#healthminmp

#बालाघाट डायरिया रोको अभियान के तहत धनसुआ एवं ओदा में पेयजल स्रोतों का किया गया क्लोरीनेशन जिले में संचालित डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 4 जुलाई 2026 को बालाघाट विकासखंड के ग्राम धनसुआ एवं ग्राम ओदा में विभागीय अमले द्वारा पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। अभियान के दौरान हैंडपंपों एवं अन्य पेयजल स्रोतों में निर्धारित मानकों के अनुसार क्लोरीन का उपयोग कर जल को सुरक्षित बनाने की कार्रवाई की गई, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके और डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, पानी को साफ एवं ढंककर रखने, घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा डायरिया के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह भी दी। साथ ही लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने, भोजन से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा दूषित पानी के सेवन से बचने के प्रति जागरूक किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी, क्लोरीनेशन एवं जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और वर्षा ऋतु में जलजनित रोगों की रोकथाम प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minphemp #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

#बालाघाट 
जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर बैहर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान और "स्वैच्छिक पर्व" का शुभारंभ

      मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर बैहर स्थित शासकीय अरण्य भारती महाविद्यालय में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान एवं "स्वैच्छिक पर्व" का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री महेश पटले एवं प्रो. बी.एल. चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

      कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

      इस अवसर पर बताया गया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित "स्वैच्छिक पर्व" का आयोजन 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक पूरे प्रदेश में किया जाएगा। इस अवधि में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान तथा संस्कार केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

        कार्यक्रम में परिषद परिवार ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए "संगच्छध्वम् संवदध्वम्" की भावना के अनुरूप सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) के छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षारोपण और जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया।

      इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजीव गोपाल परते, श्री कुंदन मेरावी, श्री राजेंद्र बिसेन, परामर्शदाता श्री शिवनाथ यादव, श्री सुरेश यादव, सुश्री आकांक्षा मेरावी, सुश्री संगीता आर्मी, श्री भंवर सिंह टेकाम, सीएमसीएलडीपी के छात्र श्री संदीप गजभिये एवं श्री अभय यादव सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

       कार्यक्रम के समापन पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने सभी नागरिकों एवं स्वयंसेवकों से "स्वैच्छिक पर्व" के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं एवं सीएमसीएलडीपी नेटवर्क भविष्य में भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति एवं समाज सेवा के जनआंदोलनों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#higheredump

#बालाघाट जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर बैहर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान और "स्वैच्छिक पर्व" का शुभारंभ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर बैहर स्थित शासकीय अरण्य भारती महाविद्यालय में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान एवं "स्वैच्छिक पर्व" का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री महेश पटले एवं प्रो. बी.एल. चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर बताया गया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित "स्वैच्छिक पर्व" का आयोजन 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक पूरे प्रदेश में किया जाएगा। इस अवधि में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान तथा संस्कार केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में परिषद परिवार ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए "संगच्छध्वम् संवदध्वम्" की भावना के अनुरूप सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) के छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षारोपण और जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजीव गोपाल परते, श्री कुंदन मेरावी, श्री राजेंद्र बिसेन, परामर्शदाता श्री शिवनाथ यादव, श्री सुरेश यादव, सुश्री आकांक्षा मेरावी, सुश्री संगीता आर्मी, श्री भंवर सिंह टेकाम, सीएमसीएलडीपी के छात्र श्री संदीप गजभिये एवं श्री अभय यादव सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने सभी नागरिकों एवं स्वयंसेवकों से "स्वैच्छिक पर्व" के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं एवं सीएमसीएलडीपी नेटवर्क भविष्य में भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति एवं समाज सेवा के जनआंदोलनों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #higheredump

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

Bamhani banjar | madhyprashesh |#snackrecipe पहली बारिश से निकलने लगे सर्प | #mandlanews - Balaghat News