कुंडा: रंगदारी और धमकी देने के आरोपी नवीन कुमार सिंह को पुलिस ने किया गोगौरी से गिरफ्तार
थाना बाघराय पुलिस ने रंगदारी मांगने, धमकी देने और झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रचने के आरोपी नवीन कुमार सिंह उर्फ पिन्टू सिंह को गिरफ्तार किया है। राविवार शाम 6 बजे जेल भेज दिया।वादिनी ने आरोपी पर अनुचित लाभ के लिए धमकाकर रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।