नावकोठी: नावकोठी के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन कार्यक्रम, 6 महीने के बच्चों को ऊपरी आहार देने की अपील
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर छह माह से ऊपर के बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम में सेविकाओं ने बच्चों को मां के दूध के अलावे ऊपरी आहार खिलाने के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक माता एवं अन्य लोग शामिल हुए।