नावकोठी: नावकोठी में प्राइमरी और मिडिल स्कूल के हेडमास्टरों की बैठक, अपार कार्ड सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा
नावकोठी प्रखंड के विमर्श कक्ष में प्राइमरी और मिडिल स्कूल के हेड मास्टर की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीईओ नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। एमडीएम के साधन सेवी रुचिता कुमारी ने उच्चतम उपस्थिति और निम्नतम उपस्थिति वाले विद्यालयों की समीक्षा की तथा कहा के इन विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।