नावकोठी: महेशवारा में पूर्व अपर लोक अभियोजक स्वर्गीय महेंद्र सहनी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई, गणमान्य अधिवक्ता शामिल हुए
अपर लोक अभियोजक महेंद्र सहनी की सातवीं पुण्यतिथि महेशवारा में मनाई गई। इसकी अध्यक्षता वकील संघ के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह ने किया उन्होंने इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व कृतित्व की चर्चा की तथा कनीय अधिवक्ताओं को उनसे सीख लेने की जरूरत पर बल दिया। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।