नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने पहसारा ईंट भट्ठा हत्याकांड के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा ईंट भट्ठा पर हुए एक मजदूर की हत्या कांड के एक वांछित को पुलिस ने बीरपुर थाना के सरौंजा से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति मोहम्मद फिरोज है। पुलिस ने तकनीकी सेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की है।