नावकोठी: नावकोठी के एपीएस खेल मैदान में रामचरितमानस गीता ज्ञान यज्ञ का किया गया आयोजन, कथा सुनने हेतु श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
नावकोठी एपीएस प्लस टू स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को दिव्या ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा रामचरितमानस और गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथा सुनने आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी शुकर्मानंद के द्वारा कथा वाचन किया गया। इस अवसर पर आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। कथा ज्ञान यज्ञ में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिय हो गया।