नावकोठी: एमडीएम के साधन सेवी ने नीरपुर स्कूल में पोषण वाटिका के लिए स्थलीय निरीक्षण किया, नावकोठी प्रखंड के 5 विद्यालयों में बनेंगे ये वाटिका
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पांच सरकारी विद्यालय में मनरेगा विभाग के द्वारा पोषण वाटिका बनाने की घोषणा की गई है। इस आशा की जानकारी देते हुए एमडीएम के साधन सेवी रुचिता कुमारी ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीरपुर,अकहा ररिऔना, गम्हरिया एवं प्राइमरी स्कूल डुमरिया और वृंदावन का चयन किया गया है। इसमें छायादार फलदार वृक्ष एवं साग सब्जी लगाना है।