सादाबाद: बिसावर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिसावर कस्बे का रहने वाला नन्ने खान हिस्ट्रीशीटर था। रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया, सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदि था और सुबह से ही शराब का सेवन कर लिया करता था।