सादाबाद: कुरसंडा के पास पिकअप ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत, पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम के लिए
जारऊ निवासी ऋषि कुमार और उनकी पत्नी पूनम की बाइक में कुरसंडा के पास पिकअप लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घायल को उपचार के लिए आगरा पहुंचाया। जहां रात 12:00 बजे उपचार के दौरान ऋषि कुमार की भी मौत हो गई।