सादाबाद: लालगढ़ी के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल, आगरा में उपचार जारी
लालगढ़ी निवासी योगेश कुमार बाइक द्वारा अपनी माँ को लेकर सादाबाद आ रहे थे। अज्ञात ट्रैक्टर के द्वारा उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग महिला शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें पहले सादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दी तहरीर।