सेपउ: नेटवर्क मार्केटिंग के चंगुल में फंसे युवक ने की आत्महत्या, खेत में पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव
Sepau, Dholpur | Aug 23, 2026 कोलारी थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 18 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार अजय कोली (18) पुत्र गोरेलाल, निवासी मानपुर कौलारी खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजन युवक को तत्काल जिला अस्पताल धौलपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्स